संयुक्त कलेक्टर पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक बनाए गए

Posted On:- 2022-06-07



जगदलपुर(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए संयुक्त कलेक्टर कोण्डागांव भरत ध्रुव को बस्तर जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक श्री ध्रुव के सहयोग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तोकापाल पोषक चैधरी को लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लायजनिंग आफिसर के सहयोग के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विकासखण्ड तोकापाल शतीश वर्मा को सहायक लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है।