
कवर्धा (वीएनएस)। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जब दुर्गेश निषाद ने अपने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने तत्काल उनका राशन कार्ड प्रदान किया, तब दुर्गेश ने खुश होकर कहा कि अब घर में राशन की समस्या नहीं होगी। पूरे महीने उन्हें परिवार के लिए राशन मिलेगा। उन्होंने मंत्री अकबर को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि परिवार बड़े होने और अलग रहने से जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड बनने के लिए आवेदन दिया था। मंत्री जी ने समस्या को सुनते हुए तत्काल राशन कार्ड बनवा के दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उनकी समस्या को सुना और उनका तत्काल निराकरण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में जनसामान्य की समस्याओं के लिए मंत्री द्वारा पहल की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है। इससे ग्रामीण अंचलों में रहने वाले निवासियों के लिए अपने समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है। नागरिकों को इसके लिए भटकना नहीं पड़ रहा। एक ही स्थान पर सभी विभाग द्वारा समस्याओं के लिए आवेदन लिए जा रहे है। जिसका निराकरण भी तत्काल किया जा रहा है।
कोरोना काल के बाद पहली बार आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मंत्री अकबर ने स्वास्थ्य विभाग की तारीफ करते हुए कहते है पहले जिला अस्पताल रेफरल सेंटर था अब व्यवस्था सुधार ढ़ी गई है । डॉक्टर आ गए है । पहले जो भी रहा हो आलोचना नही करूंगा किंतु स्वास्थ्य विभाग के काम का ही नतीजा है कि आज एक भी आवेदन या शिकायत नही मिला 300 लोगो की जांच की गई उन्हें दवा और सलाह देकर उनकी देखभाल की जा रही है।