रायगढ़ (वीएनएस)। घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज के आने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने और सार्वजनिक रूप से शराब पीने वाले वालो पर कार्यवाही के साथ संगीन मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। वहीं छोटे से छोटे अपराधों पर लगाम लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है
6 जून को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई पिकप गाड़ी में अवैध रूप से गाय की तस्करी कर रहा है। मुखबिर की सूचना अनुसार घरघोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तमनार रोड में झारियपाली के पास घेराबंदी कर बिना नंबर सफेद पिकप में 6 नग गाय लोड को पकड़ा। जो गाय को अवैध रूप हांडीपानी बेचना ले जा रहा था। बिना कागजात के 6 नग गाय कीमत 20 हजार के साथ पिकप को जब्तकर आरोपी दीपक टंडन पिता गुलाबचंद निवासी डभरा थाना धुरकोट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।