भिलाई मिराज सिनेमा के मैनेजर की घर में हुई दुर्घटना में मौत

Posted On:- 2022-06-07



भिलाई (वीएनएस)। नगर के प्रसिद्ध मिराज सिनेमा के मैनेजर रंजीत शर्मा 48 साल अपने घर में ही आज एक हादसे का शिकार हो गये जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत शर्मा सुबह लगभग साढे 9 से 10 बजे के बीच अपने घर में पेपर पढ रहे थे, और चाय पीना चाह रहे थे पत्नी जैसे चाय लेकर श्री शर्मा को देने के लिए पहुंंची उसी समय उनके सामने वाले पड़ोसी साकिर अली 62 साल अपनी चार पहिया वाहन निकालकर रहे थे, इसी समय साकिर अली अपना पैर ब्रेक पर रखे, लेकिन उनका पैर गलती से एक्सिलेटर पर पड़ गया और उनकी गाड़ी तेज गति में घर के गेट को तोड़ते हुए सीधे मैनेजर शर्मा के घर के जा घुसी और रंजीत शर्मा पर चढ गई। घर के लोगों ने तुरंत रंजीत शर्मा को निजी हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।