स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जायेंगे दिल्ली 

Posted On:- 2022-06-07



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव 08 जून को सुबह 08:55 बजे रायपुर विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, दिल्ली से दोपहर 01:20 बजे श्री सिंहदेव दिल्ली से उदयपुर राजस्थान के लिए रवाना होंगे। जहां वह राज्यसभा चुनाव के विषय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने सरगुजा क्षेत्र की जनता को हसदेव प्रबंधन से जुडी समस्या कांग्रेस आलाकमान और नेता राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।