आज का पंचांग : रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, जानें मुहूर्त और तिथि

Posted On:- 2022-06-08



राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 18, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 26, जिल्काद 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 26 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ, बव करण प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।

चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 04 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : श्री दुर्गाष्टमी, धूमावती जयंती

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर। सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 18 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त : विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट तक। उसके बाद अगले दिन सुबह में 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन सुबह 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।