कोरिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री. बी. एड. एवं प्री. डी. एल. एड. प्रवेश परीक्षा 2022 12 जून रविवार को दो पालियों में प्रथम पाली में प्री. बी. एड. ( B.Ed. 22) प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री. डी. एल. एड. ( D.El.Ed.22) प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2ः00 से 4ः15 बजे तक आयोजित होगी। उपरोक्त परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन जैसे केन्द्र निर्धारण गोपनीय समाग्री रवाना करने, गोपनीय समाग्री वितरण करने, परीक्षा के दौरान केन्द्र में उड़नदस्ता भेजने एवं आदि कार्यों के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित सुसंगत व्यवस्थओं में सहयोग के लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तहसील पटना के नायब तहसीलदार भीष्म कुमार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।