प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर

Posted On:- 2022-06-08



कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 28 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम सोरगा के रमेश सिंह की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस धनमतिया बाई, ग्राम मुरमा के परमेश्वर सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामलाल, ग्राम टेंगनी के पूजा उर्फ कलावती की पानी में डूबने से मृत्यु होने उनके वारिस राजतीन एवं ग्राम सुन्दरपुर के राजकुमारी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस दिलीप सिंह लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।

इसी तरह तहसील चिरमिरी़ के दुबछोला के जगदेव सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोनकुंवर, ग्राम कदरेवा के फुलकुंवर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस बलराम और ग्राम दुबछोला के देवसिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जानकी बाई के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।