पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाए 2 आदतन चोर

Posted On:- 2022-06-08



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर पुलिस की चोरी पर लगाम लगाने के लिये चलाई जा रही मुहीम के तहत उरला पुलिस की मुस्तैदी से चोरी का सामान ले जा रहे 02 आदतन चोर पकडे गए। पुलिस ने बताया, चोर को 7 जून को ट्रेक्टर ट्रॉली के 06 पैनल, हाईवा ट्राली के 03 पैनल तथा 01 ऑटो क़्र सीजी 04 ई 9795 कीमती 01 लाख रूपये का जप्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कई चोरी की वारदातों का अंजाम दे चुके है। गुड्डू यादव, कान्हा सागरवंशी को गिरफ्तार किया गया है।