बाल कल्याण परिषद् के संयुक्त सचिव बने राजेंद्र निगम

Posted On:- 2022-06-08



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद कार्यकारिणी समिति की बैठक में परिषद् की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव, संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम मनोनीत किया गया।

कार्यपरिषद की बैठक में अध्यक्षता बृजमोहन अग्रवाल के साथ चन्द्रेश शाह, डॉ अशोक त्रिपाठी, प्रकाश अग्रवाल, जे पी साबू , सोमनाथ यादव (बिलासपुर), राजेन्द्र निगम, नथमल कोठारी (दुर्ग) के साथ परिषद के कर्मचारी शामिल हुए।