डीआरएम ने 2 सीनियर ट्रेन मैनेजरों को दिया संरक्षा पुरस्कार

Posted On:- 2022-06-08



रायपुर (वीएनएस)। मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 सीनियर ट्रेन मैनेजरों को संरक्षा पुरस्कार से नवाजा है। लाल दास, सीनियर ट्रेन मैनेजर/ बीएमवाई तथा उग्रसेन सोना, सीनियर ट्रेन मैनेजर /बीएमवाई को मालगाड़ी का हॉट एक्सल डिटेक्ट कर इसकी सूचना सभी संबंधितों को दिया। जिसके बाद उक्‍त बोगी को डिटैच किया गया। उनके इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक स्‍तर का मंथली संरक्षा पुरस्कार के तहत मई माह का संरक्षा पुरस्कार डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता ने संरक्षा रिव्‍यू मिटिंग के दौरान मंडल कॉन्फ्रेंस हॉल,रायपुर में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डी. एन. बिस्‍वाल और सभी शाखा अधिकारी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गई।