वॉक-इन-इन्टरव्यू,स्कील टेस्ट 15 जून को

Posted On:- 2022-06-08



सूरजपुर(वीएनएस)।जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर, प्रतापपुर ओडगी, एवं प्रेमनगर के लिए सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम अनुसार तत्कालिक रूप से अतिथि शिक्षक व्यवस्था के तहत् शासन द्वारा निर्धारित प्रति कालखण्ड मानदेय पर विषय अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान का 8 जून को चल साक्षात्कार (वॉक-इन-इन्टरव्यू,स्कील टेस्ट) आयोजित किया गया था. जिसे अपरिहार्य कारणवश निरस्त किया गया है। उक्त चल साक्षात्कार 15 जून समय 10.30 बजे से पुनः कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी परियोजना सूरजपुर में आयोजित किया जा रहा है।