गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत 1 जनपद पंचायत सदस्य, 3 सरपंचों तथा 31 पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए मतदान 28 जून को होगा। उक्त निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 10 जून को प्रातः 10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून अपरान्ह 3 बजे तक, तत्पश्चात् 13 जून को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन तथा प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 28 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून को अपरान्ह 3 बजे से मतगणना तथा पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्यों सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 30 जून को प्रातः 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में की जाएगी।