जन चौपाल में 40 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण

Posted On:- 2022-06-08



महासमुंद (वीएनएस)। आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आंवलाचक्का में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत आंवलाचक्का, बहेरापाली, मोहनमुण्डा और उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में 71 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 40 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया। इनमें राजस्व विभाग को 27, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 28, लोक निर्माण विभाग को 2, जल संसाधन, कृषि, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग को 01-01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 04, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग को 3-3 आवेदन प्राप्त हुए। जिसको तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। कृषि विभाग द्वारा धान के बदले में तिलहन, दलहन एवं मक्का की खेती को प्रोत्साहन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को उड़द, 4 महिला कृषकों एवं 2 स्व सहायता समूह को मक्का का बीज वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चैधरी सहित जनप्रतिनिधिगण संजय डडसेना, कुसुम सिदार उपस्थिति थे। शिविर में आम नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदनों, शिकायतों एवं मांग के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें विकासखण्ड अधिकारियों ने नागरिकों के आवेदन, मांग एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया। इस दौरान तहसीलदार ममता ठाकुर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास, खंड चिकित्सा अधिकारी बी.बी कोसरिया, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एन. के भोई, जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एस.एन. चौधरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ए.एस. सिदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।