अनुशासन का पालन एवं अभिलेखों को दुरुस्त रखे : लीना कोसम

Posted On:- 2022-06-08



जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

सूरजपुर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने विगत दिनों जनपद पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालयों के विभिन्न योजनाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में सी.एल., ई.एल. की प्रविष्टि किये जाने का अवलोकन किया तथा अवकाश में रहने वाले कर्मचारियों का पंजी में प्रविष्टि करने के निर्देश दिये।

कोसम ने राशन एवं पेंशन योजना अंतर्गत समीक्षा करते हुये लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक मद, प्राधिकरण, विकास निधि सहित अन्य योजनाओं से निर्माणाधीन निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर कार्य पूर्ण कर यूसी,सीसी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत कार्यालय जनपद पंचायत ओड़गी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत राशन एवं पेंशन के तहत् लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात् स्थापना शाखा का निरीक्षण कर समस्त कर्मचारियों के सर्विस बुक को 30 जून तक अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। कार्यालय के फर्श को मरम्मत कराने का निर्देशित किया। तत्पश्चात् कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ओड़गी का निरीक्षण कर खण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्यालय के साफ-सफाई के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।