खदान में पाइपलाइन चोरी के मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-08



अन्य आरोपीयो की तलाश जारी

अंबिकापुर (वीएनएस)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान में 5 जून को हुई पाइपलाइन कि चोरी के मामले में लखनपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सामान सहित एक युवक को गिरफ्तार कर 8 जून दिन बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा खदान में ड्यूटी में तैनात प्रभारी गार्ड मोहम्मद रिजवान खान 5 जून को सुबह लगभग 8:00 बजे अमेंरा खदान में पाइप लाइन की तरफ निरीक्षण करने गए हुए थे उसी दौरान देखा कि 4 नग पुराने पाइप साइज 4 इंच 20 फीट लंबा चोरी होना पाए जाने पर लखनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया। लखनपुर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/ 2022 धारा 379 34 भा द स कायम कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोबिंनसन गुड़िया के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु ग्राम कटकोना रवाना हुए। संदेही युवक मनीज रजवार पिता सिंगल राम रजवार उम्र 19 वर्ष साकिन कटकोना रजवार पारा थाना लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम अमेरा खदान पंप हाउस में चोरी करना स्वीकार किया। तथा उसने बताया कि इस कृत्य में अन्य युवक भी शामिल है अन्य सहयोगी युवक मोंटू कवर ,दिलोसन झरिया, पोषाड़ कवर, घटना दिनांक से फरार है। 8 जून दिन बुधवार को मनीज रजवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस रोबिनसन गुड़िया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनिल कामरे ,आरक्षक ज्ञान तिग्गा, देवेंद्र ,राजेश किंडो, चंद्र प्रताप, पैमासी, नंदलाल, राजेंद्र बंदे सक्रिय रहे।