
अंबिकापुर (वीएनएस)। जु-जीत्सु एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के चेयरमैन आरिफ शेख और प्रदेश संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार राजेश प्रताप सिंह को सरगुजा संभाग के प्रभारी नियुक्त किया गया।
जु-जीत्सु एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव विनय कुमार जोशी के दिय हुए लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों को तैयार करना एवं सुविधाएं प्रदान करना है।
प्रदेश संघ के सचिव अजय सिंह राणा ने जानकारी दी कि सरगुजा क्षेत्र के खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं जु - जीत्सु एक मार्शल आर्ट खेल है जिससे यहाँ के खिलाड़ीयों को इसका लाभ मिलेगा, वर्तमान में प्रदेश सरकार के द्वारा खेलबो जितबो गड़बो नया छत्तीसगढ़ के तर्ज पर जु-जीत्सु खेल को प्रोत्साहन करने के लिए पुरे प्रदेश में जिला संघ का गठन कर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा संभाग के पाँचों जिले में जिला संघ गठन किया जाना है। साथ ही प्रभारी राजेश प्रताप सिंह यह भी कहा कि सरगुजा जिला में मार्शल आर्ट खेल से जुड़े खिलाड़ीयों व प्रशिक्षकों को विशेष रूप से खेल से जोड़ना व खेल के प्रचार-प्रसार के साथ खिलाड़ी तैयार करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। और ज्यादा से ज्यादा सरगुजा के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ जु-जीत्सु खेल का प्रतिनिधित्व करें ।