
दतिमा मोड़ (वीएनएस)। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धरतीपारा में वर्षा आधारित खेती योजना अंतर्गत कृषि विभाग ने संकर नस्ल की 10 गायों का वितरण किया। 10 किसानों को मछली पकड़ने के लिए जाल का भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एसएडीओ अशोक सोनवानी ने किया व इस कार्यक्रम में कृषि स्थाई समिति के सभापति कृष्ण मुरारी साहू व जिले से सहायक संचालक कृषि व जनपद पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संतलाल प्रजापति व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही सोनवानी के द्वारा कृषि विभाग में संचालित सभी गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।