कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-08



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बुधवार को डौण्डीलोहारा विकासण्ड मुख्यालय में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्कूल भवन में तैयार किए जा रहे विभिन्न कक्षों, प्रयोगशाला कक्ष, परिसर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में गार्डन निर्माण व बैडमिंटन कोर्ट आदि निर्माण तथा वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा मनोज कुमार मरकाम, तहसीलदार आर.आर.दुबे आदि मौजूद थे।