कलेक्टर ने मनरेगा मजदूरों से की बातचीत, मजदूरी का भुगतान गांव में करने के दिये निर्देश

Posted On:- 2022-06-08



नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी बुधवार को अपने ओरछा प्रवास के दौरान कोंगेरा पहुंचे। उन्होंने देखा की सड़क किनारे कुछ मजदूर काम कर रहे है, कलेक्टर ने रूककर वहां काम कर रहे मजदूरों के पास गये और मजदूरों से काम के बारे में पूछा। मजदूरों ने बताया कि वे सभी कोंगेरा गांव के रहने वाले हैं, और वे मनरेगा अंतर्गत संचालित तालाबा गहरीकरण का कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर रघुवंशी मजदूरों से मजदूरी भुगतान, कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, कार्य करने का समय आदि के बारे में पूछा। मजदूरों ने बताया कि मजदूरी का भुगतान सीधे खाते में किया जाता है। कोंगेरा में बैंक संचालित नहीं होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय तक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें अनावश्यक समय एवं धन व्यय करना पड़ता है। कलेक्टर रघुवंशी ने इन मजदूरों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मजदूरों को मजदूरी का भुगतान गांव में किया जाये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे।

कलेक्टर रघुवंशी ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के तहत् महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिले में स्वीकृत सभी तालाबों में अधिक मजदूरों को लगाकर बरसात के पहले कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत कोंगेरा में संचालित डबरी निर्माण एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया।