दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र व प्रमाणीकरण के लिए आंकलन शिविर

Posted On:- 2022-06-08



धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में छूटे हुए दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान पत्र (यु.डी.आई.डी.) बनाने और आंकलन हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने बताया कि 6 जून को मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भेण्डरी में और 8 जून को ग्राम पंचायत मोहंदी में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 40 दिव्यांगजनों की जांच कर पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही 19 हितग्राहियों का यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाया गया। बताया गया कि नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उमरगांव में 13 जून, बेलरगांव में 15 जून, गट्टासिल्ली में 16 जून, कुकरेल में 20 जून और दुगली में 22 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशनकार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और दो फोटो लाने होंगे। उप संचालक समाज कल्याण ने अधिक से अधिक हितग्राहियों को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।