क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में 5 बीसी सखी सम्मानित

Posted On:- 2022-06-08



क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में 5 बीसी सखी सम्मानित प्रभारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 5 बीसी सखी, बेहतर कार्य करने वाले स्व सहायता समूहों तथा बैंक सखियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वीकृत लोन का चेक वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का प्रयास हो। बैंकर्स आम जनता से जुड़कर कार्य करें। शासन की योजनाओ के क्रियान्वयन में प्रशासन के साथ ही बैंकर्स की भी भूमिका होती है। प्रशासन और बैंकर्स मिलकर काम करेंगे तो जनता की समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। उल्लेखनीय है कि देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत बैंकों में 6 से 12 जून तक क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में एलडीएम प्रियेश गौतम, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सोनी, नाबार्ड के मुड़ी, बिहान के डीपीएम सुभाष मिश्रा सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित थे।