2500 यूनिट रक्त यूनिट एकत्रित करने का संकल्प

Posted On:- 2022-06-08



रायपुर (वीएनएस)। विश्व रक्त दाता दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जैन संगठना छतीसगढ़ और एसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स की ओर से आज गुरुवार से 14 जून तक राज्य के 22 शहर में 35 जगहों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जैन संगठना व एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने बताया कि 6 दिन चलने वाले यह विशाल रक्तदान शिविर रायपुर के साथ ही दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कांकेर, भिलाई, कोरबा, रायगढ़, कांकेर, जगदलपुर, अम्बिकापुर, महासमुंद, जैसे 22 शहरो में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले बार 20 शहरो में 31 जगहों में कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें 1942 यूनिट ब्लड कलेक्ट किए थे इस बार 2500 यूनिट कलेक्ट करने की प्लानिंग है।