आदिवासी नेता लाखन सिंह सिदार की सड़क दुर्घटना में मौत

Posted On:- 2022-06-08



खरसिया (वीएनएस)। 8 मई को लगभग 4 से 4:30 के बीच ग्राम देवगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में ट्रेलर व कार की जोरदार टक्कर में कार सवार 8 लोगों में 1 की मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल हो गया, बाकी अन्य को मामूली चोंटे आई हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृत युवक लाखन सिंह सिदार कार्यकारिणी युवा प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कद्दावर नेता थे तथा वे जांजगीर जिला के ग्राम देवरी के रहने वाले थे। वहीं रवि सिदार, ग्राम - देवरी, जिला जांजगीर-चाम्पा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

लाखन सिंह सिदार ग्राम टेका में शादी कार्यक्रम में गए थे, जहां से वापसी अपने गृह ग्राम जाते समय ग्राम देवगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।