रायपुर (वीएनएस)। रक्षा मंत्रालय, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, पुनर्वास महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा भूतपूर्व सैनिकों/ विधवायें (अधिकारी पद से जवान तक) कार्यरत तीनों सेनाओं के भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने बताया कि केंद्रीय शासन की वेबसाईट www.dgrindia.gov.in से लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में ऐसी योजनाएं जो भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं एवं उनके आश्रितों के हितार्थ है, का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया की अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर से कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 एवं मोबाइल नं- 76468-53020 पर सम्पर्क किया जा सकता है।