जगदलपुर (वीएनएस)। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार श्रम पदाधिकारी जिला बस्तर द्वारा वर्ष 2022-23 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरूस्कारों के लिए बस्तर जिले के योग्य एवं पात्र व्यक्तियों से 15 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बस्तर जिले के पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट में आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला श्रम पदाधिकारी जगदलपुर से प्राप्त की जा सकती है।