रायगढ़ (वीएनएस)। ओजस योग मंदिर व महिला पतंजलि के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण का आयोजन 10 जून से 12 जून के मध्य ओजस योग मंदिर परिसर में संपन्न होगा। आचार्य श्रुति कीर्ति ,राकेश दुबे ,नरेश झरिया ,राजेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में तीन दिनों तक प्रातः 9.30 से 12 एवम शाम 6 से 8 तक हवन का आयोजन संपन्न होगा। विदित हो विगत 15 वर्षो से राकेश दुबे के नेतृत्व में राजधानी रायपुर मे प्रत्येक रविवार 8 अलग अलग जगहो में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। यज्ञ आयोजन के दौरान रायगढ़ वासी श्रद्धा भाव से शामिल हो सकते है।
आचार्य श्रुति कीर्ति ने यज्ञ के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म का आधार ही यज्ञ है। यज्ञ पुरातन भारतीय संस्कृति अभिन्न अंग रहा है। ऋषि परंपरा में आज भी दैनिक यज्ञ अनिवार्य है जन्मदिवस, सालगिरह शुभ कार्य या पावन पर्व के दिन बताई जा रही विधि से यज्ञ किया जा सकता है। यज्ञ स्वय के मन को शुद्ध करने की पावन परंपरा है। इसका संबंध अग्नि से प्रतीक रूप में किया जाता है। प्रकृति में बढ़ते प्रदूषण का असर मानव शरीर पर पड़ रहा है। स्वस्थ शरीर व रोग उपचार की दृष्टि से भी दैनिक यज्ञ बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। वैदिक यज्ञ की इस विधि को घर घर पहुंचाने के संकल्प से यह आयोजन किया जा रहा है।