ICICI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, 50 फीसदी बढ़ाया बेंचमार्क लेंडिंग रेट

Posted On:- 2022-06-09



नई दिल्ली (वीएनएस)। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने अपने लोनदार ग्राहकों को झटका दिया है। आईसीआईसीआई ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट (External Benchmark Lending Rate) को 50 फीसदी बढ़ा दिया है। अब यह दर 8.60 पर पहुंच गई है। आईसीआईसीआई बैंक ने यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कल लिये गए ऐलान के बाद लिया है। आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट (bps) बढ़ा दिया था। अब यह 4.90 फीसदी है।

एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) वह दर होती है जिससे नीचे या कम पर बैंक कर्ज नहीं दे सकता। EBLR अभी पांच मई को ही बढ़ाया गया था। तब इसे 50 फीसदी बढ़ाकर 8.10 फीसदी किया गया था। अब यह दर 8.60 फीसदी हो गई है।