नर्सिंग छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, 9 गंभीर रूप से घायल...

Posted On:- 2022-06-09



जगदलपुर (वीएनएस)। जगदलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छात्राओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नर्सिंग की 9 छात्राएं गंभीर रुप से घायल हुई है, और अन्य 15 को हल्की चोंट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल जनहानि नही हुई है । बताया जा रहा है कि हादसा मुर्गी फार्म की गाड़ी सामने आने से हुआ है।

नगरनार थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि बस पलटने से 9 छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को तत्काल 108 की मदद से महारानी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी इलाज जारी है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। नर्सिंग छात्राएं आदेश्वर अकैडमी के हॉस्टल में रहती हैं। सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद हॉस्टल वापस लौट रहीं थीं।