घर लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट...

Posted On:- 2022-06-09



जशपुर (वीएनएस)। घर लौट रहे एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना बगीचा वन परिक्षेत्र के मैनी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जगंल की ओर से होकर अपने घर की ओर जा रहा था कि उसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। जिसके बाद हाथी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना के बाद वन अमला मौके पर पहुँचा। जशपुर जिले में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। वन अमला लगातार हाथियों के मूवमेंट में नजर रख रहे है।