निर्वाचन आयोग दोपहर 3 बजे करेगा राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा...

Posted On:- 2022-06-09



नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में राष्ट्रपति चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग आज, 9 जून को दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान करेगा। गौरतलब है कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।