मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

Posted On:- 2022-06-09



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती हैे।