पैरा-निशानेबाजी विश्व कप में मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस ने जीता स्वर्ण पदक

Posted On:- 2022-06-09



नई दिल्ली (वीएनएस)।  फ्रांस के शातॉग़् में, पैरा-निशानेबाजी विश्व कप में कल भारत के मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस की जोड़ी ने 10 मीटर पी-6 एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस विश्व कप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। मनीष और रुबीना की जोड़ी ने चीन के यांग चाओ और मिन ली की जोड़ी को 17-11 से हराया।  भारतीय जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश के लिए 565 के अंकों के साथ क्वालिफाइंग दौर में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीष और रूबिना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने के लिए मनीष और रूबिना पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।