नई दिल्ली (वीएनएस)। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि 10 प्रतिशत ईथानोल मिले पेट्रोल के उपयोग से देश को विदेशी मुद्रा में 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बचत हुई है। श्री चौबे ने कल एक ऑनलाइन आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पेट्रोल में दस प्रतिशत ईथानोल मिलाने का लक्ष्य निर्धारित तिथि से पांच महीने पहले हासिल कर लिया है।
उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत ईथानोल मिलाने का है और इसे 2025-26 तक हासिल किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ईंधन आयात और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस पहल से किसानों को फायदा हुआ है।