भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हावड़ा के बेलूर मठ में पूजा की

Posted On:- 2022-06-09



पश्चिम बंगाल (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हावड़ा के बेलूर मठ में पूजा की। उन्होंने कहा, मेरा सौभाग्य है कि मुझे बेलूर मठ में आने का सौभाग्य मिला। ये स्थान दुनिया के पवित्र स्थानों में एक है। यहां से एक विशेष ऊर्जा मिलती है जिससे देश की सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, धार्मिक एकता,विरासत और राष्ट्रीय महत्व के इस महान प्रतीक के अंदर रहते हुए मैंने अपने अस्तित्व में एक महान शांति और ऊर्जा महसूस किया।