रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के युवा नेत्र एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉ प्रांजल मिश्र मुम्बई में आयोजित राष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञ संघ (आल इंडिया ओफ्थलमोलोगिकल सोसायटी) के 80 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित किया गया। डॉ प्रांजल के आंखों के पर्दे रेटिना पर केंद्रित शोधपत्र को बेस्ट पेपर अवार्ड तथा एशिया पेसिफिक कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत रिसर्च पेपर को बेस्ट फ्री पेपर एवार्ड मिलने पर इंटरनेशनल ओफ्थलमिक हीरो ऑफ इंडिया का सम्मान प्रदान किया गया।