केंद्र सरकार ने धान सहित कई फसलों का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। अब धान का समर्थन समर्थन मूल्य 100 रुपए बढाए जाने के बाद 2040 हो गया है।देश के किसानों का अब प्रति क्विंटल धान की कीमत 2040 रुपए मिलेगी। इससे देश के किसानों की आय बढ़ेगी,उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। राज्य के मुख्र्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य 100 रुपए बढाए जाने का कम बताया है। उनका कहना है कि डीजल,बीज,दवा आदि महंगे होने के कारण प्रति एकड़ धान की उत्पादन लागत बृॉ गई है। फिर केंद्र सरकार ने ही कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी। इसलिए केंद्र सरकार को धान का समर्थन मूल्य कम से कम 200 रुपए बढ़ाना था। सीएम भूपेश बघेल कह सकते हैं कि धान का समर्थन मूल्य कम से कम इतना होना चाहिेए।वह पूरे देश में किसानों को सबसे ज्यादा पैसा धान का देते हैं। इस बार तो उन्होंने केंद्र सरकार के बराबर राशि बढ़ाई है। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है तो भूपेश बघेल ने भी किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन रािश सौ रुपए बढ़ाई है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे देश के किसानों से ज्यादा 2640 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। यानी दूसरे किसानों से छत्तीसगढ़ के किसानों को 640 रुपए ज्यादा मिलेगे। यह 640 रुपए की प्रोत्साहन राशि राजीव गांधी न्याय योजना के तहत चार किश्तों में दी जाएगी। भाजपा राज्य सरकार की कितनी भी आलोचना करे लेकिन यह सच है कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने किसानों को देश के दूसरे राज्य के किसानों से ज्यादा पैसा दे रहा है। इससे राज्य के किसानों की आय दूसरे राज्यों के किसानों से ज्यादा है,उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी है। राजीव गांधी न्याय योजना का पैसा चार किश्तों में मिलने से भी किसानों को साहूकारो के पास जाने की जरूरत अब नहीं पड़ती है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसानों को निर्णायक माना जाताा है।यानी राज्य के किसान जिसे वोट देते हैं, माना जाता है कि उसी पार्टी की सरकार बनती है। रमन सिंह की सरकार 15 साल रही तो इसमें भी किसानों की भूमिका अहम थी। पहली बार भूपेश सरकार बनी तो इसमें भी किसानों की भूमिका अहम थी। किसानों की चुनाव में इसी अहम भूमिका देखते हुए भूपेश बघेल ने सबसे पहले किसानों को ही खुश करने का काम किया है। इस बार केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 100 रुपए बढ़ाया है तो भूपेश बघेल ने खुद सौ रुपए प्रोत्साहनराशि बढ़ाई है तो यह किसानों को खुश करने के लिए ही बढ़ाई गई है। किसान खुूश रहेंगे तो अगले चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ फतह करने में कोई दिक्कत नहीं होगा।