सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-09



सुकमा (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोण्टा बनसिंह नेताम ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। 27 जनवरी 2022 को घटित सड़क दुर्घटना में गोरगुण्डा निवासी कुहराम सन्नू की मृत्यु के उपरान्त मृतक के परिजन कुहराम लक्ष्मी तथा 1 जनवरी 2022 को पिन्नाभेज्जी निवासी मड़कम जोगा की मृत्यु के उपरान्त मृतक के परिजन मड़कम देवा को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।