गरियाबंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर 12 जून को दो पालियों में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा। प्रथम पाली प्री बीएड प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4ः15 बजे तक होगी। जिले में उक्त परीक्षा हेतु 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें 8 परीक्षा केन्द्र जिला मुख्याल गरियाबंद में और 5 परीक्षा केन्द्र राजिम में बनाये गये है। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है।