पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Posted On:- 2022-06-09



बेमेतरा (वीेएसएस)।छ.ग.राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए दीप्ती गौते संयुक्त कलेक्टर जिला कबीरधाम मो.नं. 9406035160 को बेमेतरा जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया है, जो 10 जून को बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान ने प्रेक्षक के लिए अर्चना ठाकुर, प्र.खनिज अधिकारी बेमेतरा को मो.नं. 8959606864 को लायजिनिंग आफिसर नियुक्त किया है।