मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-09



जगदलपुर(वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत जिले के दो विकासखण्डों के 28 हितग्राहियों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें विकासखण्ड जगदलपुर के 7 हितग्राहियों को उपचार के लिए 14 लाख रूपए और विकासखण्ड बस्तर के 21 हितग्राहियों को स्वरोजगार, उपचार एवं शिक्षा हेतु 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।