कांगेर राष्ट्रीय उद्यान के सभी गुफा 15 जून से 31 अक्टूबर तक रहेंगे बंद

Posted On:- 2022-06-09



जगदलपुर (वीएऩएस)। कांगेर राष्ट्रीय उद्यान के सभी गुफा को वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए 15 जून से 10 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि कांगेर राष्ट्रीय उद्यान के अन्तर्गत आने वाले कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थल को 31 अक्टूबर तक पर्यटन प्रयोजन के लिए निषेध किया जाता है।