खाद्य मंत्री ने शिविर में कराई बीपी जांच

Posted On:- 2022-06-09



अम्बिकापुर (वीेएनएस)।खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान गुरुवार को ग्राम बरगवां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लवाये गए शिविर में बीपी जांच कराई। उन्होंने बाजार आये ग्रमीणों से भी कहा कि समय-समय पर बीपी जांच कराते रहे। इसके साथ ही गांव में लोगां को छोटी छोटी तकलीफों में भी अपना स्वास्थ्य जांच कराना चाहिए। खाद्य मंत्री ने लोगों से पूछ-ताछ की की स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा मिलती है कि नहीं। दवाई मुफ्त में मिलता है कि नहीं। इस दौरान आमजनों स मुलाकात कर क्षेत्र व उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की। खाद्य मंत्री ने भ्रमण के दौरान दरिमा में एयर पोर्ट उन्नयन कार्य का भी निरीक्षण किया और प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पहले जो समय-सीमा निर्धारित किया गया है उसमें कायम रहे और काम में तेजी लाएं।