पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे

Posted On:- 2022-06-09



सूरजपुर(वीएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए जिला सूरजपुर में सरपंच के 3 पद के विरुद्ध कुल 14 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है इसी प्रकार पंच के 55 रिक्त पदों के विरुद्ध 28 पदों के लिए कुल 32 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है तथा 27 पदों पर कोई भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि रामानुजनगर ब्लाक के सुमेरपुर ग्राम पंचायत के सरपंच के लिए 6 अभ्यर्थी, परसापारा ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच पद के लिए 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इस तरह कुल 14 अभ्यर्थियों ने सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 10 जून को 10.30 बजे से की जाएगी। नाम वापिस लेने का अंतिम तारीख 13 जून अपराहन 3.00 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक का आवंटन एवं सूची का प्रकाशन 13 जून को अपराहन 3.00 बजे के बाद होगा।