भारतीय बास्केटबॉल टीम से खेलेगा रायगढ़ का संजू

Posted On:- 2022-06-09



रायगढ़ (वीएनएस)। पहली बार भारतीय टीम में रायगढ़ के खिलाड़ी का चयन हुआ है। कतर में आयोजित एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप अंडर-16 में भारतीय बास्केटबॉल टीम का हिस्साऔद्योगिक नगरी जहां खेल के मैदान गायब हो रहे हैं और सीमित संसाधनों में खिलाड़ी खेल रहे हैं ऐसे में यहां के एक जूनियर खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम के लिए होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 15 साल का संजू गजभिये भारतीय बास्केटबॉल अंडर-16 टीम का हिस्सा है वह पाइंट ब्लॉकर के पोजिशन पर खेलता है। संजू ने 3 मई से 8 जून तक नेशनल कैंप में हिस्सा लिया जहां से उसे भारतीय टीम में जगह मिली जिसे कतर में एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खेलना है। टूर्नामेंट 12 से 19 जून तक चलेगा। भारतीय टीम का पहला मैच आस्ट्रेलिया से 12 जून को ही है।

बेंगलुरू के जेपी नेशनल यूथ सेंटर में बास्केटबॉल नेशनल कैंप में रह रहे संजू गजभिये ने बताया कि उनके चयन से उनके घर, साथी खिलाड़ी और कोच राजेंद्र यादव सबसे ज्यादा खुश हैं। बकौल संजू आज रात में हम कतर के लिए रवाना हो जाएंगे और फिर वहां टूर्नामेंट में अपना बेहतर प्रदर्शन करना ही एकमात्र लक्ष्य है। आगे मुझे सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलना है और फिर एनबीए में जाना है। एनबीए में खेलने वाली टीम गोल्डन स्टेट वॉरियर के स्टीफन करी को देखते हुए खेल सीखा है वही प्रेरणा देते हैं।

विदित हो कि संजू अतरमुड़ा स्थित अभिनव स्कूल का छात्र है जिसने बीते महीने 10वीं की परीक्षा 66 प्रतिशत अंको के साथ पास की है। संजू के पिता राजेंद्र गजभिये की बिजली की दुकान है और माता आशा गजभिये जिला न्यायालय की कर्मचारी है। संजू के पिता कहते हैं कि वह शुरू से ही तेज था इतनी कम उम्र में भारतीय टीम के लिए खेलना गर्व की बात है। उसने खेल को बहुत तवज्जो दी साथ ही पढ़ाई में भी होनहार है।