सांसद ने ली जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक

Posted On:- 2022-06-09



बालोद (वीएनएस)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक गुरुवार को सांसद मोहन मंडावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद मंडावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराएॅ। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराएॅ। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, वन मण्डल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित दिशा समिति के अन्य सदस्य व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर महोबे ने जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जाॅब कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 55 हजार 844 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन लाख 86 हजार 168 है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व नियंत्रण हेतु टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भू-अभिलेख का आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत् जिले के अंतर्गत पाॅच तहसीलों में नवीन भवन माॅर्डन रिकार्ड रूम का निर्माण किया जा चुका है।

सांसद मंडावी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।