5 तहसीलों में राजस्व शिविरों का आयोजन 10 को

Posted On:- 2022-06-09



धमतरी (वीएनएस)। जिले में 30 मई से तहसीलवार लगाए जा रहे राजस्व शिविरों की कड़ी में शुक्रवार 10 जून को कुरूद और नगरी तहसील में 02-02 तथा भखारा, कुकरेल और धमतरी तहसील में 01-01 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इनमें कुरूद तहसील के कातलबोड़, नारी, नगरी तहसील के राजपुर, देवपुर, धमतरी तहसील के लीलर, भखारा के डाही और कुकरेल तहसील के केरेगांव में राजस्व शिविर लगाया जाएगा।

कुरूद तहसील के कातलबोड़ में आयोजित शिविर में ग्राम कातलबोड़, बानगर और नारी में लगने वाले राजस्व शिविर में ग्राम नारी एवं चारभाठा के ग्रामीण शामिल होंगे। नगरी तहसील के राजपुर स्थित राजस्व शिविर में ग्राम राजपुर, बटनहर्रा, दाबगांव के ग्रामीण तथा देवपुर के शिविर में ग्राम देवपुर, बोधसेमरा, बिरनपुर, छिपलीपारा और पंडरीपानी (माल) के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। धमतरी तहसील के लीलर में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम लीलर, भंवरमरा, बागोडार, भरारी, सारंगपुरी, नवागांव, जंवरगांव और अरौद के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह भखारा तहसील के डाही में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम डाही, अंगारा, कसही, हंकारा, सेनचुवा, सेमरा डी. के ग्रामीण शामिल होंगे। कुकरेल तहसील के केरेगांव में लगने वाले राजस्व शिविर में ग्राम केरेगांव, जामपानी, कुरमाझर, डोकाल, कोर्रा, खाड़ादाह, बासीखाई, चंदनपुर, रायपारा और नाथूकोना के ग्रामीण सम्मिलित होंगे।