नरवा ट्रीटमेंट से हथफोड़ नाला का हुआ बेहतर संवर्धन

Posted On:- 2022-06-09



प्रभारी कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ और प्रभारी कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं वनमंडलाधिकारी पंकज कमल ने गुरुवार को उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हथफोड़ नाला में निर्मित स्टाप डैम, केवीएस, गैबीयन स्ट्रक्चर एवं अन्य जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नरवा ट्रीटमेंट के जरिये जल संवर्धन के कार्य को सराहा और परिक्षेत्र के अन्य जल स्रोतों के संरक्षण-संवर्धन कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि हथफोड़ नाला 9 किलोमीटर लंबा है जिसका केचमेंट एरिया 1009 हेक्टेयर है इस नाले को नरवा के रूप में विकसित करने से पूटा ग्राम पंचायत व उसके आसपास के गांव सीधी रूप से लाभान्वित हों रहे हैं साथ ही ग्रामीण इस नरवा का उपयोग सिंचाई बागवानी और मछली पालन के लिए कर रहे हैं। उल्लेखनीय है नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी अंतर्गत नरवा को संरक्षित करने का बेहतर प्रयास किया जा रहा ळें इसी के तहत उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नरवा विकास के तहत नाला को संरक्षित किया जा रहा है।

इस दौरान उप वन मंडल अधिकारी विजेंद्र सिंह ठाकुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सूर्यकांत मौजूद थे।