महिला आयोग ने सराईपाली टीआई और आबकारी एसआई को किया तलब...

Posted On:- 2022-06-10



शराब की सर्चिंग के दौरान महिला की हुई थी मौत, आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

रायपुर (वीएनएस)। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने महासमुंद जिले के सरायपाली थाने अंतर्गत हुई महिला से धक्का मुक्की के बाद महिला की मौत हो गई, जिसे महिला आयोग अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान में ले लिया है। इस मामले में आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के व्हाट्सएप नम्बर में शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें मृतिका जमुना बाई निवासी बगइजोर, केन्दु ढार, सरायपाली जिला महासमुंद के साथ हुई घटना पर सरायपाली थाना और उपनिरीक्षक आबकारी द्वारा लापरवाही बरते जाने और इस मामले को दबाने की सूचना और आवेदन प्राप्त हुआ। इस संबंध में मृतका का पति कार्तिक राम और आईटी सेल के अध्यक्ष जफर उल्ला की लिखित शिकायत और ट्विटर के ट्वीट के साथ समाचार पत्र की पेपर कटिंग की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि घर में घुसकर मृतिका जमुना बाई को धमकाने वाले व्यक्तियों को बचाने में सरायपाली थाना की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है और उप निरीक्षक आबकारी विभाग ने भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। जबकि एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई है। इस प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए और महिला की मृत्यु की प्रकरण की जांच में लापरवाही को स्वतः संज्ञान में लिया गया है। इस प्रकरण में एडिशनल एसपी मेघा टेमभुलकर और सरायपाली थाना प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षण को तत्काल मोबाइल फोन से सूचना दिया गया है। शुक्रवार,10 जून को दोपहर 3 बजे आयोग में सरायपाली थाना प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षण को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।