विश्व कप पैरा-निशानेबाजी में भारत ने स्पर्धा में रजत पदक जीता

Posted On:- 2022-06-10



नई दिल्ली (वीएनएस)। फ्रांस के शतॉग् में पैरा-निशानेबाजी विश्व कप में भारत के मनीष नरवाल और सिंघराज अधाना मिक्स्ड टीम 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कल रजत पदक जीते। इसके साथ भारत अब तक तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है। बुधवार को मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस की जोड़ी ने पी-6 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन चरण में 565 का स्कोर अर्जित कर नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।